Thursday, December 17, 2009

यात्रा पर जाने से पहले क्या क्या बातें ध्यान में रखें

यात्रा पर जाने से पहले क्या क्या बातें ध्यान में रखें

रोजमर्रा की भाग दौड़,तनाव भरी शहरी जिन्दगी,घिसेपिटे ठर्रे पर जिन्दगी बिताते हुए  कई बार हमारा  मन  करता है की हम किसी ऐसी जगह पर जाये जहाँ पर कुछ सकुन मिल सके पर पर्यटन
पर जाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखें
१.यात्रा की योजना अचानक नही बनाये वर्ना तैयारी पूरी नहीं हो पायेगी|
२.अगर रेल मार्ग से जा रहे है तो रीजर्वेसन जरूर कराएँ
३.यात्रा पर ले जाने वाली चीजों की एक सूची बनायें
४.अगर कोई बीमारी है तो उसकी दवाई जरूर साथ ले जाये क्योकि जरूरत  पड़ने पर हर दवाई हर जगह उपलब्ध हो ये जरूरी नहीं है| अगर गर्मियों में गर्म जगहों पर जाना आवश्यक हो तो ग्लूकोन-डी अवश्य साथ ले और खूब पानी तथा निम्बू सरबत पीयें| 
५.सामान कम से कम रखे ताकी ले जाने में कोई दिक्कत न हो
६.होटल का आरक्षण जरूर कराएँ|किसी दलाल के जरिये होटल या टेक्सी  बुक न करवाएं क्योकि ये दलाल कमीशन  के लालच में महंगा और निम्न स्तर का कमरा दिला देते है|  
७.यात्रा के स्थान की जरूरी जानकारी अवश्य इक्कठा कर ले
८.ऐसे  स्थान का प्लान ना बनाये जहाँ का वातावरण उस समय आपके अनुकूल न हो
८.एक साथ बहूत सारे स्थान न चूने यात्रा का मकशद शुकून होना चाहिए ना की  भाग दौड़
९.व्यर्थ की शौपिंग ना करे|सिनेमा देखने,क्लब,जिम आदि में समय बर्बाद न करे|ये काम आप घर पर भी कर सकते है| 
१०.यात्रा के लिए भरपूर धन साथ रखे,क्रेडिट कार्ड साथ रखे तथा ज्वेलरी कम से कम ले जाये क्योकि अधिक गहने ले जाने पर लूटपाट चोरी आदि का खतरा रहता है| 
११. डिजिटल केमरा,अगर हेंडीकेम, साथ ले ले
शेष शीघ्र                                                                                  

                                                                                                                         मंजूषा

No comments:

Post a Comment